जरूरतमंद होनहार बालिकाओं को उनके मनवांछित केरियर के लिए उच्च स्तरीय प्रशासनिक सेवाओं,तकनीकी क्षेत्रों में प्रवेश हेतु आवश्यक विशेष शिक्षा /कोर्सेज लेने हेतु समुचित आर्थिक सहायता प्रदान करना भी ट्रस्ट का मंतव्य है।
महिला शिक्षा,प्रशिक्षण या तत्संबंधी गतिविधियों को चलाने और समान उद्देश्यों वाली किसी भी वैधानिक संस्था को आर्थिक सहयोग देना।
पात्र बालिकाओं को अन्य शिक्षण संस्थान में अपने अध्ययन को जारी रखने में आवश्यक होने पर बाद समुचित मूल्यांकन छात्रवृति प्रदान करना।
महिला विकास और कल्याण की दृष्टि से सामाजिक सुरक्षा के उपाय करना भी ट्रस्ट के पुण्यार्थ उद्देश्य तथा ध्येय को इंगित करता है।इसके तहत अनाथ बालिका या विशेषयोग्य महिला/बालिका या विधवा या परित्यक्ता को बाद परीक्षण पेंशन आदि यथास्थिति संबलन हेतु मापदंड अनुसार आर्थिक रूप में मदद प्रदान करने हेतु भी ट्रस्ट प्रतिबद्धता जाहिर करता है।
प्राकृतिक आपदा की स्थिति में किसी महिला मुखिया परिवार को तात्कालिक सहायता और पुनर्वास प्रबंध बाबत समुचित कदम उठाना भी ट्रस्ट के उद्देश्यों में शामिल है।